अंधे मोड़ की वजह से हुआ हादसा
उन्नाव से दूधी कागार मार्ग के रास्ते कानपुर-प्रयागराज हाईवे आने पर दूधी कागार से एक किलोमीटर दूर घुमावदार अंधा मोड़ है। इस जगह पर दोनों ओर पहले ब्रेकर बने थे। उनके खत्म होने के बाद से जरा सी चूक होने पर वाहन पलट जाते हैं। इसी जगह पर शुक्रवार को रिफाइंड लदा ट्रक भी पलटा था। श्रद्घालुओं से भरा ट्रैक्टर भी पलटा चुका है।
मृतक की बेटी की 31 मई को शादी है
मृतक बस चालक शहबान की बड़ी बेटी शाहीन की शादी 31 मई को शादी होनी है। चालक का पुत्र अंसार हादसे की सूचना पर पहुंचा। उसने बताया कि दो बहनें शाहीन, शबनम हैं। परिवार की सारी जिम्मेदारी पिता पर थी। मां शाहिरा बानो खबर से बदहवास हो गई है। तीन दिन बाद बारात आनी है। कुछ समझ नहीं आ रहा है।