फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: राकेश टिकैत बोले- किसान खाद और बीज के लिए परेशान, सरकार से मांगा बाढ़ पीड़ितों के लिए मुआवजा

Sat, 11 Oct 2025 12:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत का बड़ौरी टोल प्लाजा पर स्वागत हुआ। उन्होंने कहा कि फतेहपुर में किसान खाद-बीज के लिए परेशान हैं और सरकार आलू के बीज व बाढ़ मुआवजे का तत्काल इंतजाम करे।
विज्ञापन
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के चौडगरा कस्बे में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर स्थित बड़ौरी टोल प्लाजा पर शनिवार को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का कार्यकताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि फतेहपुर में किसान खाद-बीज को लेकर परेशान है। उन्होंने कहा कि किसानों को उच्च कोटि के आलू के बीज उपलब्ध कराने तथा बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा देने की सरकार से अपील की।

विज्ञापन

घंटों लाइन में लगने के बावजूद किसान खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। राकेश टिकैत शनिवार को राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह के भदबा स्थित आवास में निजी कार्यक्रम के तहत जाने का कार्यक्रम है। इसके बाद अजरौली भी जाने की बात कही। इस मौके पर अशोक उत्तम, नवल पटेल, रामसहाय पटेल, रेहाना परवीन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें