फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: गोकशी के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में हाफिज घायल, अवैध असलहा और चापड़ बरामद

Tue, 26 May 2026 12:35 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: जहांनाबाद में गोकशी के आरोपी हाफिज की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसमें पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। आरोपी के पास से अवैध तमंचा, कारतूस और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के जहांनाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकश के बीच सोमवार रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से आरोपी हाफिज घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। थाना क्षेत्र के चंदीपुर गांव के पास सोमवार को गोकशी की घटना हुई थी। घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त था।

विज्ञापन

मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस के अनुसार ग्राम निरखी रोड, ग्राम चंदीपुर के पास चेकिंग के दौरान  हफीज पुत्र अफसर अली निवासी चंदीपुर ने पुलिस पर हमला करने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली हफीज के दाहिने पैर में लगी।

विज्ञापन

http://



ये सामान हुआ बरामद

मौके से पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, तमंचे की नाल में फंसा एक खोखा कारतूस, एक लोहे का चापड़ और एक लकड़ी का ठीहा बरामद किया है। थाना जहांनाबाद पुलिस ने प्रकरण में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना जहांनाबाद में अब तक दो अभियोग पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें