फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कच्ची दीवार गिरने से छप्पर के नीचे सो रहे मजदूर की दबकर मौत

Tue, 26 Jul 2022 01:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

यूपी के फतेहपुर में दीवार गिरने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो, कच्ची दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में सोमवार रात मुत्तौर कस्बे में छप्पर के नीचे चारपाई पर सो रहे मजदूर की दीवार गिरने से दबकर मौत हो गई। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। ललौली थानाक्षेत्र के मुत्तौर गांव में सोमवार रात महाराजदीन (60) पुत्र स्व बसंत रात में खाना खाने के बाद घर में छप्पर के नीचे चारपाई डालकर सो गया था।
विज्ञापन


तभी रात में 10 बजे कच्ची दीवार गिर गई और चारपाई पर सो रहा महाराजदीन दब गया। दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिजन व पड़ोसियों ने किसी तरह मलबा हटाकर मजदूर को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल मजदूर को इलाज के लिए ले जाने लगे तभी उसकी मौत हो गई। पति की मौत से पत्नी सुमित्रा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन बेटे रामराज, बलराज, धर्मराज हैं। सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें