फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रधान प्रतिनिधि की मां की निर्मम हत्या, खेत में मिली अधजली लाश, जानवरों ने नोच खाए थे कई अंग, पढ़ें मामला

Tue, 26 May 2026 08:51 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur Murder Case: रामपुर किसोई गांव में 82 वर्षीय वृद्धा की हत्या कर पहचान मिटाने के लिए उनका शव जला दिया गया। मृतका ग्राम प्रधान की सास थीं और पुलिस जमीन विवाद समेत अन्य पहलुओं पर घटना की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
fatehpur murder case - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर किसोई में सोमवार सुबह गांव किनारे खेत में एक वृद्धा का अधजला शव पड़ा मिला। महिला की पहचान प्रधान के प्रतिनिधि की मां के रूप में हुई है। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम और पुलिस ने साक्ष्य एकत्र कर ग्रामीणों और परिजन से पूछताछ की।

विज्ञापन

पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के नौबस्ता चौकी अंतर्गत रामपुर किसोई गांव से करीब दो सौ मीटर दूर नलकूप के पास ग्रामीणों ने सुबह शव देखा और पुलिस को सूचना दी। क्षेत्राधिकारी खागा दुर्गेश दीप, कोतवाली प्रभारी तेजबहादुर सिंह और चौकी इंचार्ज हिमांशु सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

कुछ अंग जानवरों ने क्षत-विक्षत कर दिए थे
शव का ऊपरी हिस्सा किसी ज्वलनशील पदार्थ या केमिकल से जलाया गया प्रतीत हो रहा था।  इससे पहचान करना मुश्किल हो गया। हाथ समेत कुछ अंग जानवरों ने क्षत-विक्षत कर दिए थे। कुछ ग्रामीणों ने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान प्रधान के प्रतिनिधि की मां फूलमती (82) के रूप में की।

चप्पल और साड़ी देखकर शव की पहचान
इसके बाद में मौके पर पहुंचे प्रधान के प्रतिनिधि अजीत सिंह ने चप्पल और साड़ी देखकर शव की पहचान मां के रूप में की और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।  पुलिस के अनुसार शव करीब 10 से 12 घंटे पुराना प्रतीत हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि वृद्धा को रविवार शाम करीब छह से सात बजे घास लेने जाते देखा गया था।

नलकूप की देखरेख भी करती थी महिला
ग्रामीणों ने बताया कि महिला के भाई लक्ष्मीनारायण यादव पड़ोसी गांव टिकरी के निवासी हैं और उनकी कुछ जमीन किशोई गांव में है। वह बीते 20 वर्षों से गांव के बाहर नलकूप के पास कोठरी बनाकर रहते हैं। महिला कुछ समय से अपने घर से अलग होकर भाई के पास रह रही थीं और नलकूप की देखरेख भी करती थीं।

बहू 15 वर्ष से प्रधान
महिला की बहू लक्ष्मी देवी 15 वर्ष से प्रधान हैं। पति अजीत सिंह प्रधान के प्रतिनिधि के रूप में कामकाज देखते हैं। महिला के पुत्र अजीत ने किसी से रंजिश होने से इन्कार किया है।

प्रॉपर्टी विवाद की जताई जा रही आशंका
ग्रामीणों ने दबी जुबान में प्रॉपर्टी विवाद की आशंका जताई है। बताया गया कि पति की मृत्यु वर्ष 2005 में होने के बाद पुश्तैनी जमीन का बंटवारा बेटों अजीत और करन तथा एक हिस्सा मां फूलमती के नाम वरासत में हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि जमीन विवाद भी हत्या का कारण हो सकता है। हालांकि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
वारदात को लेकर यह सवाल भी उठ रहे हैं कि महिला के चेहरे और शरीर के ऊपरी हिस्से को जलाकर पहचान मिटाने का प्रयास क्यों किया गया। ग्रामीणों के बीच कई तरह की चर्चाएं हैं और मामला संदिग्ध हत्या का माना जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

महिला की हत्या के पीछे किसी बाहरी व्यक्ति से रंजिश का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। महिला कुछ समय से घर से अलग होकर भाई के यहां रह रही थीं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।  -अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें