फतेहपुर जिले में बदमाशों ने दंपती समेत तीन को पीटकर शुक्रवार रात लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद बदमाश अपने बचाव में दंपती की बेटी को पांच सौ मीटर तक साथ ले गए। दंपती और उनके घर में रहने वाला एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया गया है।
एसपी और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच को पहुंची। पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है। एसपी ने बताया कि घायलों के बयान के बाद लूटपाट कितने की हुई यह स्पष्ट हो सकेगा। अरविंद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। हिमांशु और सुमित्रा को काफी चोट आई है।