फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः गश खाकर गिरी महिला सिपाही की मौत

विज्ञापन
महिला कांस्टेबल बेबी पाल की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। महिला थाने में तैनात सिपाही की कंप्यूटर कैफे में अचानक गश खाकर गिरकर मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। डॉक्टर मौत का कारण हार्ट अटैक मान रहे हैं।
विज्ञापन

अलीगढ़ जिले के चांदपुर नया बांस निवासी बेबी पाल (27) 2019 बैच की महिला सिपाही थी। फोर्स के साथ मोहर्रम ड्यूटी पर बाकरगंज जा रही थी। सुबह साढ़े नौ बजे पथरकटा चौराहे के पास कंप्यूटर कैफे में किसी परीक्षा की जानकारी के लिए पहुंची। वह कैफे की कुर्सी पर बैठी थी। तभी गश खाकर जमीन पर गिर पड़ी। यह देखकर साथ की महिला सिपाही और दरोगा विद्याशंकर मिश्रा उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है।
एसपी राजेश सिंह, एएसपी राजेश कुमार, सीओ सिटी दिनेश चंद्र मिश्रा जिला अस्पताल पहुंचे। कानपुर डिफेंस में तैनात मृतका के भाई अरविंद पाल और भाभी संध्या पाल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। भाई ने बताया कि बहन इकलौती थी। उसे पहले कोई बीमारी नहीं थी। एक छोटा भाई प्रवींद्र पाल मध्य प्रदेश यूनिवर्सिटी में क्लर्क है। मां सुशीला और पिता वीरपाल बहन की मौत की खबर सुनकर बदहवास हो गए हैं। बहन की शादी छह माह पहले गाजियाबाद में तैनात कांस्टेबल संदीप के साथ हुई थी। संदीप अलीगढ़ पीएसी लाइन के पास रहने वाले हैं। एसपी ने परिवार को ढांढस बंधाया। परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें