फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: मंगेतर से पांच लाख ठगे, दुष्कर्म के बाद शादी से किया इनकार, आरोपी युवक गिरफ्तार

Sat, 17 Jan 2026 10:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने अपने मंगेतर पर सगाई के बाद नौकरी में प्रमोशन के नाम पर पांच लाख रुपये हड़पने, दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने युवक सहित उसके परिजनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार उसकी शादी अलीगढ़ जिले के सलेमपुर गांव निवासी देवेंद्र सिंह से तय हुई थी और सगाई की रस्म भी पूरी हो चुकी थी। इसी दौरान देवेंद्र और उसके परिजनों ने नौकरी में प्रमोशन दिलाने के बहाने पांच लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि सगाई के बाद देवेंद्र कई बार उसके घर आया और शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

कुछ समय बाद देवेंद्र और उसके परिवार ने अचानक शादी से इनकार कर दिया। जब युवती के माता-पिता लड़के के घर जाकर बात करने पहुंचे तो आरोप है कि वहां उन्हें जातिसूचक गालियां दी गईं, मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया। कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया कि युवती की तहरीर पर देवेंद्र सिंह, उसके पिता रेहान सिंह, मां सुनीता देवी, भाई प्रेम शंकर और रिश्तेदार शिवा लोधी व हरेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी, धमकी और एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी देवेंद्र सिंह को आबू नगर चुंगी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। मामले की विवेचना जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें