फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: लखनऊ एसटीएफ ने ठेकेदार के घर मारा, पानी के टैंकर से छह लाख का गांजा पकड़ा

Thu, 12 Nov 2020 09:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आरोपियों को पकड़े लखनऊ एसटीएफ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चंदीपुर गांव में बुधवार रात एसटीएफ ने छापा मारकर गांजा तस्करों को पकड़ा है। मुख्य आरोपी भाग निकला। हुसैनगंज पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। बरामद गांजे की कीमत करीब छह लाख आंकी गई है। 
विज्ञापन


लखनऊ एसटीएफ के इंस्पेक्टर हेमंत भूषण सिंह की टीम ने चंदीपुर गांव के कुलदीप उर्फ लवली तिवारी पुत्र रवींद्र लाल तिवारी के घर में छापा मारा। घर के खंडहर में पानी टैंकर खड़ा था। टैंकर के अंदर से गांजे के बोरे बरामद किए। मौके से कुलदीप तिवारी भाग निकला।
विज्ञापन

इसी टैंकर में भरा था गांजा - फोटो : amar ujala
यहीं से तस्कर सोनभद्र के धुरावल थाना के धनावल गांव का रवि प्रकाश पांडेय पुत्र उमेश और प्रतापगढ़ जिले के लालगंज थाना के डिहवा सराय जगतसिंह गांव निवासी दशरथ वर्मा पुत्र जियालाल को गिरफ्तार किया। तस्कर गांजे की तस्करी को आए थे। 

एसटीएफ सर्विलांस के जरिए तस्करों को ट्रेस कर रही थी। गांजा बरामदगी से ग्रामीणों से हड़कंप मच गया। पुलिस का मानना है कि कुलदीप दिखावे के लिए सड़क निर्माण की ठेकेदारी का काम करता है। उसके खिलाफ गैर जिलों में कई मामले दर्ज हैं।

प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र भदौरिया ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा गया है। कुलदीप की तलाश की जा रही है। करीब तीन माह पहले जेल से छूटा था। गांजे की कीमत करीब छह लाख है। टैंकर में 14 पैकेट बनाकर भरा गया था। दो मोबाइल, दो आधार कार्ड, सफेद बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें