दोनों परिवारों ने बताया कि वे लोग घरों में रात करीब 12 बजे तक जागते रहे हैं। इस समय तक भीरू और मीना घर में थे। उनके सोने के बाद ही दोनों घर से निकले होंगे। परिवार के लोग प्रेम संबंध की जानकारी न होने की बात कह रहे हैं। थानाध्यक्ष आनंद पाल भदौरिया ने बताया कि भीरू और मीना के बीच प्रेम प्रसंग होने की जानकारी सामने आई है। शादी में जाति की बाधा आने से आत्महत्या की है। मौके पर जहर के खाली दो पाउच मिले हैं। इसके अलावा भीरू की जैकेट की जेब से जहर के दो भरे पाउच भी मिले हैं।
भीरू का मोबाइल गायब
घर से भीरू रात को मोबाइल लेकर निकला था। परिजनों के मुताबिक उसका मोबाइल नहीं मिला है। पुलिस मोबाइल की छानबीन में जुटी है। मोबाइल में कई राज हो सकते हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों परिवार के लोगों के मोबाइल नंबर लेकर जांच की जाएगी।
दोनों परिवारों के बीच हुआ था विवाद
ग्रामीणों में चर्चा है कि करीब एक साल से भीरू और मीना के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन माह से चर्चा ग्रामीणों में फैल गई थी। करीब 10 दिन से पहले युवती के परिजन शिकायत लेकर भीरू के घर पहुंचे थे। प्रेम प्रसंग को लेकर एतराज जताने पर दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ था।