फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur LokSabha Result 2024: मतगणना स्थल पर पत्रकार को हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती…डॉक्टर बोले- उपचार जारी

Tue, 04 Jun 2024 11:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: जिले में मतगणना स्थल पर पत्रकार अजय सिंह को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। लोगों ने आनन फानन अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
पत्रकार को एम्बुलेंस से ले जाते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में मतगणना स्थल के मीडिया पंडाल में पत्रकार अजय सिंह को दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें तत्काल एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार, अजय सिंह सुबह से ही मतगणना पर नजर बनाए हुए थे। इसी दौरान अजय सिंह (40) को सुबह करीब 11 बजे सीने में दर्द हुआ। वे कुर्सी से उठे और सीना दबाते हुए बेचैन होकर जमीन पर गिर गए। मौजूद लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल भेज। डॉक्टर ने बताया कि बीपी बड़ा हुआ है। उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें