फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गर्मी से रोजगार सेवक और मजदूर की मौत

Tue, 04 Jun 2024 03:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा। भीषण गर्मी ने जान आफत में डाल दी है। सोमवार को गर्मी लगने से दो की मौत हो गई। विकास खंड क्षेत्र के सातों सुल्तानपुर गांव में तैनात ग्राम रोजगार सेवक रामबाबू पासवान (45) की लू लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव में अमरहा तालाब में मनरेगा कार्य किया जा रहा था। तेज धूप होने के कारण रोजगार सेवक की अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने बताया कि अधिक धूप के कारण लू लग गई थी। रोजगार सेवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां डाक्टरों ने रोजगार सेवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही पत्नी शुशीला देवी, दो पुत्री, और एक पुत्र और परिजनों का हाल बेहाल है।
वहीं असोथर थाना प्रभारी विनोद कुमार मौर्य ने शव पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर निवासी देशराज (54) पुत्र स्व मोतीलाल सोमवार दोपहर को चौडगरा कस्बे से घर लौट रहा था। वह गांव के अंदर खड़ंजे में अचानक गिर गया और बेहोश हो गया। परिजन उसे गंभीर हालत में कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक मजदूरी का काम करता था। पत्नी का बीस साल पहले देहांत हो चुका है। मृतक का एक पुत्र सतीश है।
विज्ञापन

-
प्लॉट में पड़ा मिला युवक का शव
खागा। नगर के कमला नगर मोहल्ला स्थित एक खाली प्लॉट में एक युवक का शव दोपहर बाद लोगों ने देखा। पुलिस ने शव की पहचान करके परिजनों को बुलाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कमला नगर निवासी प्रमोद कुमार के घर के बगल में उनके भतीजे धर्मेंद्र का खाली प्लॉट पड़ा हैै। प्लॉट में एक नींबू का पेड़ है। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे लोगों ने देखा कि एक युवक पेड़ के नीचे पड़ा है। कुछ देर बाद लोग वहां पहुंचे। युवक मृत मिला। पुलिस ने युवक की पहचान खागा के बैरागी का पुरवा निवासी संजय (35) के रूप में की। युवक दोना-पत्तल बनाने का काम करता था। इंस्पेक्टर खागा तेज बहादुर सिंह ने बताया कि जांच के बाद अनुमान है कि युवक ने नशा कर रखा था। इसी से उसकी तबियत बिगड़ी और मौत हो गई। हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें