फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: शराब ठेके के सेल्समैन की निर्मम हत्या, लूटपाट या रंजिश की आशंका, पुलिस-फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

Fri, 23 Oct 2026 08:40 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दुगरेई गांव में बदमाशों ने शराब ठेके के सेल्समैन  की हत्या कर दी। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे लूटपाट के इरादे से की गई हत्या मान रही है, जबकि ग्रामीण पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दुगरेई गांव में बदमाशों ने शराब ठेके के सेल्समैन सतेंद्र सिंह चौहान की हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस प्रथम दृष्टया लूटपाट के इरादे से हत्या किए जाने की आशंका जता रही है।

विज्ञापन

वहीं, ग्रामीणों ने रंजिश के चलते हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट करने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें