सुनील पुष्कर, जिला पूर्ति अधिकारी, फतेहपुर)
- फोटो : amar ujala
फतेहपुर जिले में अवैध गैस कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्ति विभाग की टीम ने भिटौरा ब्लॉक के लालीपुर गांव में छापेमारी कर घरेलू गैस सिलिंडरों के अवैध भंडारण का भंडाफोड़ किया है। एक घर से 24 सिलिंडर बरामद होने के बाद प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पूर्ति निरीक्षकों की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी।
इसमेें पता चला था कि गांव में अवैध रूप से गैस सिलिंडरों का भंडारण और खरीद-फरोख्त की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने लालीपुर गांव निवासी मोनू पुत्र छेदीलाल के घर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान मौके से कुल 24 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए गए, जिनमें छह भरे हुए और 18 खाली सिलिंडर शामिल हैं। जांच में सभी सिलिंडरों की सील खुली पाई गई। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि यहां सिलिंडरों की खरीद-फरोख्त की जा रही थी।