फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: घर का ताला तोड़ सऊदी के सोने के बिस्किट,जेवर समेत 35 लाख की चोरी

Thu, 01 Jan 2026 07:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। परिवार शादी में शामिल होने गया था। 
 
विज्ञापन
कमरे में तोड़ी गई अलमारी व बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल की रात नकाबपोश चोर ने एक घर के दो सेंटर लॉक व पांच ताले तोड़कर करीब 35 लाख का माल चुरा ले गया। चोरी की खबर मेन गेट के ताले टूटे देखकर पड़ोसियों ने बृहस्पतिवार सुबह परिवार को दी। कौशांबी से परिवार के लोग दोपहर को घर पहुंचे। गृहस्वामिनी का घटना से बेहाल दिखी। पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच को पहुंची। नकाबपोश चोर सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस ने जल्द ही चोरी का खुलासा किए जाने का दावा किया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी निबहरा निवासी मो. सरवर सलमानी सऊदी अरब में रहते हैं। उनकी पत्नी शबीना बानो ने बताया कि वह मायके एक शादी में शामिल होने 29 दिसंबर की शाम गांव कौशांबी जिला के सिराथू के कंथुआ परिवार के साथ गई थी। उनके घर का ताला तोड़कर चोर बुधवार की रात करीब साढ़े तीन बजे घुसा। सारे कमरों के ताले तोड़कर रखी अलमारी,बक्सों तक पहुंचा।

अलमारी का लॉकर तोड़कर चोर एक सेट सोने का हार, एक सोने का चोकर, तीन पत्ती हार, पत्ती का हार, छह अंगूठी, एक जोड़ी झाला, एक जोड़ी टॉप्स, एक लरी की झुमकी, कील, दो सोने के बिस्किट, दो जोड़ी चूड़ियां, दो जोड़ी कंगन, एक जोड़ा सुई-धागा, एक जोड़ी पायल, एक चांदी का रानी सेट, छह जोड़ी तोड़िया, तीन जोड़ी तोड़ा, अलग-अलग जगहों पर रखी करीब एक लाख रुपये नकदी चोर चुरा ले गया। चोर कैमरे में कैद हुआ है। राशिद ने बताया कि भाई सरवर काफी समय से सऊदी में नौकरी करते हैं। सोने के जेवरात, बिस्किट सऊदी से लेकर ही आते रहे हैं। कुछ सोना यहां का भी खरीदा और जेवर भाभी शबीना के मायके से मिला भी शामिल है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें