फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: बाइक पर नियत खराब हुई तो दोस्त को सुला दिया मौत की नींद, हत्या करके यहां फेंका शव

Wed, 08 Jul 2020 05:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
फतेहपुर के खागा कस्बे में  कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर चार जुलाई की रात से लापता छात्र नीलेश सोनकर (19) की दोस्तों ने ही अगवा करने के बाद हत्या कर दी। वारदात के पीछे बाइक लूट को कारण बताया गया है। मंगलवार को करीब 12 बजे हाईवे किनारे गड्ढे में शव देखकर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों को लेकर मौके पर पहुंची। बाद में पुलिस की सख्ती के बाद आरोपियों ने घटना कबूल ली।
विज्ञापन


शव मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। खखरेरू थानाक्षेत्र के जयरामपुर गुरगौला निवासी स्व. रामराज सोनकर का बेटा नीलेश सोनकर प्रयागराज में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। वह चार जुलाई को गांव के मोहित को लेकर बहन के घर थरियांव थानाक्षेत्र के बहरामपुर गांव आया था। लौटते समय खागा कोतवाली क्षेत्र के नंदापुर गांव के पास यहीं के नीरज और रंजीत मिल गए।

यह दोनों आपस में मौसेरे भाई है और नीलेश के दोस्त थे। नीरज और रंजीत ने मोहित को अपने घर नंदापुर में छोड़ा और फिर निलेश को लेकर बाइक में पेट्रोल डलवाने के बहाने लेकर चले गए। दोनों आरोपियों ने पुलिस के सामने कबूला कि निलेश की बाइक पर उन लोगों की नियत खराब हो गई थी। इसी कारण वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


वारदात के बाद वह लोग मोहित को घर से लेने पहुंचे थे। मोहित को उसके गुरगौला गांव के बाहर ही छोड़कर उन लोगों को भागना था लेकिन इससे पहले ही निलेश के परिजनों ने उन्हें पकड़कर लिया और पुलिस को सौंप दिया। उधर, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही थी कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे कटोघन टोल प्लाजा के पास एक ढाबे के पीछे हाईवे किनारे पानी भरे गड्ढे में ग्रामीणों ने एक शव उताराता देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।
 
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों को लेकर मौके पर पहुंची और शिनाख्त कराई। इसके बाद पुलिस की सख्ती के आगे नीरज और रंजीत ने घटना कबूल की। आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया कि नंदापुर के पास वह लोग साइकिल से थे। उस समय नीलेश और मोहित शराब के नशे में मिले। उनके नशे का फायदा उठाकर बाइक लूटने का ख्याल आया था।

उसने रंजीत को मन की बात बताई तब नीलेश को कपड़े बदलवाने के बहाने से गांव नंदापुर ले गए। वह दोनों हरदों पंप से और पेट्रोल डलवाने के बहाने से नीलेश को बैठाकर ले गए। पंप में पेट्रोल डलवाने के बाद नीरज ने नीलेश को अझुवा से उधारी लेकर आने की बात कही। बाइक से घुमाते कटोघन टोल प्लाजा की ओर ले गए। कटोघन टोल प्लाजा के पास हाईवे किनारे एक ढाबा के पीछे वह दोनों निलेश को ले गए। फिर दोनों ने नीलेश को जमीन पर पटक दिया और नीरज ने मुंह, पैर दबा लिया। रंजीत ने चाकू से गला रेत दिया। गड्ढे में शव छोड़कर भाग निकले।

इसके बाद नीरज, रंजीत व मोहित बाइक लेकर करीब नौ बजकर 25 मिनट पर हरदों पंप पहुंचे और 200 रुपए का तेल डलवाया। बाइक लेकर रात में ही रंजीत अपने गांव चमराई थाना मानिकपुर प्रतापगढ़ लेकर भाग जाते लेकिन रात होने के इंतजार में मोहित को इधर उधर घुमाते फिराते गुरगौला छोड़ने पहुंचे और पकड़ गए। एसपी प्रशांत वर्मा आरोपियों से खागा कोतवाली पूछताछ को पहुंचे हैं। थानेदार आरके सिंह ने बताया कि मामले में हत्या बाइक लूटने के लिए की गई है। वह मोहित को गांव किनारे छोड़कर भाग जाते। लेकिन पकड़े गए। अपहरण के दर्ज मुकदमें में ही अब हत्या की धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

सही जवाब न देने पर परिजनों को हुआ शक
खागा। नीलेश के घर न आने से परिजन चिंता में थे। नीलेश का  भाई मनोज बाहर ही घूम रहा था। मोहित के आते ही नीलेश के बारे में पूछताछ की। सही जवाब नहीं मिलने पर तीनों को परिजनों ने रोक लिया। खखरेरू पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद खागा पुलिस रविवार दोपहर से तीनों को हिरासत में लेकर पड़ताल में जुटी थी। दोनों आरोपियों ने शव मिलने के बाद जुबान खोली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें