फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: बैंक के पास किसान से 10 हजार की टप्पेबाजी, कागज की गड्डी थमाकर बाइक सवार फरार

Tue, 07 Apr 2026 05:36 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpu News: फतेहपुर के औंग कस्बे में बैंक से रुपये निकालकर जा रहे एक बुजुर्ग किसान को टप्पेबाजों ने अपना शिकार बना लिया। घटना बैंक से महज 400 मीटर की दूरी पर हुई, जहां काली बाइक सवार दो युवकों ने किसान को झांसे में लेकर 10 हजार रुपये ठग लिए और फरार हो गए।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के कुर्मिनखेड़ा निवासी मदनलाल ग्रामीण बैंक से 10 हजार रुपये निकालकर साइकिल से अपने दामाद राजेश कुमार के घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। युवकों ने खुद को दिल्ली से चोरी के रुपये लाने वाला बताते हुए कहा कि उनके पास 2 लाख रुपये हैं, जिन्हें जमा कराने के लिए खाता नहीं है और पकड़े जाने का डर है। करीब 15 मिनट तक बातचीत के दौरान युवकों ने रुमाल में बंधी एक गड्डी मदनलाल को थमा दी और उसी गड्डी से 500 रुपये का नोट निकालकर दिखाया। झांसे में आकर मदनलाल ने उन्हें 10 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी बाइक से हाईवे की ओर भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

मदनलाल जब दामाद के घर पहुंचे और रुमाल खोला तो उसमें नोटों की जगह कागज की गड्डी निकली। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। तुरंत डायल 112 पर सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दो युवक टप्पेबाजी करते नजर आए हैं। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें