फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: विदेश में नौकरी का झांसा देकर 2.5 लाख की धोखाधड़ी, हवाई यात्रा का फर्जी टिकट भी भेजा

Tue, 21 Jan 2025 06:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
सऊदी अरब के रियाद में नौकरी दिलाने के झांसा देकर युवक से 2.50 लाख की धोखाधड़ी की गई। उसे फर्जी हवाई यात्रा का टिकट भी दिया। मामले में एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। हथगाम थाना क्षेत्र के अलादातपुर निवासी श्यामू गाड़ी का चालक है। उसने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि गाजीपुर थाने के टिकरी गांव का रोहित यादव परिचित है। उसने सऊदी अरब में गाड़ी चलाने की नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
विज्ञापन


55 हजार रुपये प्रतिमाह का वेतन मिलेगा। वह पहले कई लोगों को सउदी अरब भेज चुका है। नौकरी के एवज में दो लाख 50 हजार खर्च बताया। रोहित ने फोन पे पर बजरंग लाल, देवेंद्र कुमार, अनीता देवी, एकलाख अहमद के बार कोड स्कैनर पर कुल 25 मई से अक्तूबर 2024 के बीच कुल दो लाख 50 हजार दिए। उसने पासपोर्ट व अन्य कागजात भी ले लिए। उसे 20 जून को लखनऊ स्थित रेजा मेडिकल सेंटर में मेडिकल परीक्षण कराया। मोबाइल पर 20 अक्तूबर को लखनऊ से रियाद की हवाई यात्रा का टिकट भेजा।

उसे लखनऊ एयरपोर्ट पर वीजा व पासपोर्ट मिलने की बात कही। जहां से रोहित यादव को फोन किया। उसने फोन उठाना बंद कर दिया। उसे धोखाधड़ी का पता लगा। वह लखनऊ से लौटकर रोहित से मिलने पहुंचा। रुपये मांगने पर रोहित ने गाली-गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष निकेत भरद्वाज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें