फतेहपुर जिले में विद्यालय के तत्कालीन प्रधानाचार्य और उसकी प्रबंध समिति की सदस्य पत्नी व बैंक मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना, चोरी समेत कई धाराओं में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया है। खखरेरू थाना क्षेत्र के गहबरपुर मजरे अंदमऊ निवासी राजेंद्र सिंह पटेल ने एफआईआर में बताया कि श्री सूर्यपाल सिंह पटेल जूनियर हाईस्कूल विद्यालय रक्षपाल चौराहा पर है।
वह स्कूल के 1999 से प्रबंधक हैं। विद्यालय में छोटा भाई परमेंद्र सिंह प्रधानाध्यापक और उसकी पत्नी रुमा देवी प्रबंध कार्यकारिणी की साधारण सदस्य थीं। उसने अनियमितताओं को देखकर समिति से दोनों को हटाने की धमकी दी थी। कुछ दिन बाद रुमा देवी को संस्था के सदस्य से निष्कासित कर दिया। इसकी रंजिश भाई और रुमा देवी मानने लगे। विद्यालय के जिला सहकारी बैंक की शाखा खखरेरू बैंक खाते की जांच में पता लगा कि मैनेजर रामगोविंद सिंह की मिलीभगत से ढाई लाख रुपये उसके फर्जी हस्ताक्षर बनाकर निकाले हैं।