फतेहपुर जिले के बहुआ में ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी मां की हालत गंभीर बनी है। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। ललीली थाना क्षेत्र के सिधांव गांव निवासी जीतू वर्मा (25) पुत्र कामता वर्मा अपनी मां विद्या देवी को लेकर बांदा जिले के चिल्ला गांव मौसी के घर गया था।
बाइक से मां को लेकर सोमवार शाम घर लौट रहा था। ललौली कस्बे के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां और बेटा घायल हो गए थे। दोनों को जिला अस्पताल से हैलट रेफर किया था। इलाज के दौरान जीतू वर्मा की मौत हो गई। वहीं मां विद्यादेवी की हालत नाजुक बनी है। मृतक की तीन बहने सुमन देवी, लक्ष्मी देवी, पूजा देवी हैं। मृतक अपने भाइयों शिव कुमार, वीरेंद्र, जितेंद्र और अजय में दूसरे नंबर का था। उसकी शादी 11 जून को नेवालापुर गाँव में हुई थी। शादी के 15 दिन में ही युवक की मौत से नवविवाहिता का हाल बेहाल हो गया।
ट्रक की टक्कर से लोडर चालक की मौत
फतेहपुर प्रयागराज के मऊआइमा माने के मौलाना नगर निवासी इरशाद ने बताया कि भतीजा ओसामा अहमद (24) लोहर चालक है। वह सोमवार रात कानपुर जा रहा था। परि थाना क्षेत्र के आमापुर ओवरब्रिज पेट्रोल पंप के पास पीछे से ट्रक ने लोडर में टक्कर मार दी। हादसे में लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में भतीजा उसामा अहमद और मऊआइमा निवासी सहचालक राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में भतीजे ओसामा की मौत हो गई।
बाइक सवार दो घायल
फतेहपुर राधानगर थाना क्षेत्र के फुलवामऊ गांव निवासी जुगल किशोर अवस्थी बाइक से गाजीपुर किसी काम से गया था। पीछे से बाइक सवार ने जुगुल की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जुगुल किशोर गिरने से घायल हो गए। उधर, थरियांव थाना क्षेत्र के चकबरारी गांव निवासी आलोक (27) किसी काम से शहर आया था। भिटौरा बाईपास के पास बाइक अनियंत्रित होने से गिरकर घायल हुआ।