फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: मिट्टी का टीला ढहने से बेटी की मौत, मां समेत तीन लोग घायल, मचा कोहराम

Mon, 16 Sep 2024 03:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: मिट्टी खोदने के दौरान टीला ढहने से एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनपुर थाना क्षेत्र के नरौली मजरे गढ़ा गांव में मिट्टी खोदने गई महिलाओं पर टीला गिर गया। मलबे में दबकर एक मासूम की मौत हो गई व तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नरौली गांव निवासी रामबरन की पत्नी मैकी देवी (42) सोमवार सुबह करीब दस बजे घरेलू कार्य के लिए गांव किनारे जंगल में मिट्टी खोदने गई थी। वह अपने साथ तीन बेटियों को भी ले गई थी। मिट्टी खोदाई के दौरान अचानक मिट्टी का टीला उनके ऊपर गिर गया।

विज्ञापन


सभी मलबे में दब गए। पास में काम कर रहे लोगों के शोर मचाने पर गांव तक जानकारी पहुंची। मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों ने मलबा हटाया। हादसे में मैकी देवी की पुत्री सुमेरिया (5) की मौत हो गई। वहीं, मैकी देवी और उसकी बेटियां प्रीतम निषाद (11) और अंजू देवी (7) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें विजयीपुर में प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर किया गया। किशनपुर प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भेजा या है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें