फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: फर्जी पासपोर्ट मामले में पूर्व प्रवक्ता ने विद्यालय की प्रबंधक समेत चार खिलाफ लिखाया मुकदमा

Mon, 27 Feb 2023 12:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के बहुआ में फर्जीवाड़ा कर पासपोर्ट हासिल किए जाने के मामले में अंग्रेजी के पूर्व प्रवक्ता के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने के 5 दिन बाद न्यायालय के आदेश से ललौली पुलिस ने महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सिधांव की प्रबंधिका, उसके पति, प्रधानाचार्य और लिपिक के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के खुशवक्त राय नगर निवासी महेश चंद्र त्रिपाठी महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सिधांव के अंग्रेजी के पूर्व प्रवक्ता हैं। पूर्व प्रवक्ता ने विद्यालय की प्रबंधिका रितु सिंह, पति राजेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य सुरेशचन्द्र सिंह और लिपिक शिवसागर सिंह के खिलाफ न्यायालय के आदेश से धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

पीड़ित ने आरोप लगाए हैं कि वह महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में प्रवक्ता पद पर कार्यरत था और उसने पासपोर्ट बनवाने के लिए 2018 में आवेदन किया था। कार्यालय से नियमानुसार संलग्नक के साथ कॉलेज में रिपोर्ट लगाने के लिए भेजा गया। जो विद्यालय के कार्यालय में रिसीव हुआ और उक्त संलग्नक में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सिधांव की सील मुहर के ऊपर जो हस्ताक्षर बतौर प्रबंधक बनाये गए वो विद्यालय की प्रबंधिका ऋतु सिंह के न होकर लिपिक शिवसागर सिंह ने बनाये थे।
विज्ञापन


प्रबंधिका के हस्ताक्षर लिपिक को बनाने के अधिकार नहीं थे। प्रबंधिका ऋतु सिंह, उनके पति राजेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य सुरेशचंद्र सिंह और कार्यालय के लिपिक शिवसागर सिंह उक्त चारों लोगो ने मिलकर कॉलेज की ओर से कूट रचित दस्तावेज निर्मित किया जिसकी वजह से पासपोर्ट कार्यालय की ओर से आपत्ति की गयी और स्पष्टीकरण मांगा गया। जिसके वजह से पासपोर्ट निर्गत नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें