फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ओवरलोड 15 वाहनों पर 30 लाख का चालान, संयुक्त चेकिंग अभियान में हुई कार्रवाई

Wed, 11 Jan 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

जिले में ओवरलोडिंग की रोकने के लिए संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें ओवरलोड 15 वाहनों का 30 लाख का चालान काटा गया। वहीं, ओवरलोडिंग और नंबर मिटाकर चलने वाले ट्रकों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
रात को गुजरता ओवरलोड ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में मंडलायुक्त के आदेश के बाद भी पुलिस ने नंबर मिटाकर चलने वाले ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई नहीं की। संयुक्त चेकिंग में बुधवार को 15 ट्रकों का चालान किया है। मध्यप्रदेश, बांदा और जिले की खदानों से निकलने वाले ओवरलोड ट्रकों की धरपकड़ के लिए बुधवार सुबह चेकिंग अभियान चलाया गया।

विज्ञापन

खनिज अधिकारी राजेश कुमार, एआरटीओ सुरेंद्र कुमार यादव, नायब तहसीलदार विकास पांडेय संयुक्त कार्रवाई में बहुआ, ललौली, नउवाबाग, जेल रोड, राधानगर में चेकिंग के दौरान 15 ओवरलोड ट्रक पकड़े। खनिज अधिकारी ने बताया कि 15 वाहनों पर 30 लाख का चालान हुआ है।
वहीं शहर हाईवे से मंगलवार रात ओवरलोड ट्रक गुजरते दिखे। ओवरलोड ट्रक में चालक मौरंग को छिपाने के लिए तिरपाल डाले रहे। ट्रकों के साथ रायबरेली जिले का चर्चित वाहन पासर भी साथ में था। जिले में सोमवार को प्रयागराज मंडलायुक्त और आईजी आए थे।

विज्ञापन

ओवरलोडिंग और नंबर मिटाकर चलने वाले ट्रकों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। ओवरलोड ट्रक शहर से गुजरते समय मंगलवार रात लोधीगंज के ट्रक मालिक रमेश पासवान ने कोतवाल, जेल, लोधीगंज चौकी प्रभारी को फोन कर सूचना दी।
विज्ञापन

रमेश ने बताया कि उसके ट्रक अंडरलोड चल रहे हैं। पुलिस बिना वजह हस्तक्षेप करती है। वाहन पासरों की मिलीभगत से बिना नंबर के ओवरलोड ट्रक चल रहे हैं। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि चौकी पुलिस को ट्रक पकड़ने के लिए बताया गया था। चौकी इंचार्ज से मामले में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें