फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: मोबाइल टावर की ऑपरेटिंग मशीन में लगी आग; दो घंटे ठप रहा नेटवर्क, 5000 उपभोक्ताओं का संपर्क टूटा

Wed, 01 Apr 2026 12:43 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: किशनपुर कस्बे में मोबाइल टावर की ऑपरेटिंग मशीन में आग लगने से सर्वर ठप हो गया। इस हादसे के कारण करीब 5000 उपभोक्ताओं को दो घंटे तक नेटवर्क की समस्या झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
मोबाइल टावर की ऑपरेटिंग मशीन में लगी आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के किशनपुर कस्बे में बुधवार को एक प्रमुख मोबाइल टावर की ऑपरेटिंग मशीन में अचानक आग लग गई। इस घटना के कारण संबंधित कंपनी का नेटवर्क पूरी तरह ध्वस्त हो गया, जिससे हजारों उपभोक्ताओं को डिजिटल संचार की समस्या का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, किशनपुर कस्बे के भीतर लगे मोबाइल टावर की मशीनरी से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। आग लगने के तुरंत बाद सर्वर ठप हो गया। करीब दो घंटे तक नेटवर्क पूरी तरह गायब रहा।

विज्ञापन

http://



ऑनलाइन काम और कॉलिंग पूरी तरह बंद

इस तकनीकी खराबी की वजह से किशनपुर और आसपास के गांवों के लगभग 5,000 उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन 'नो सर्विस' दिखाने लगे। ऑनलाइन काम और कॉलिंग पूरी तरह बंद हो गई।  कंपनी की तकनीकी टीम को सूचना दी गई, जिसके बाद टीम ने मशीनरी को दुरुस्त करने का काम किया।                        

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें