फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: नलकूप पर सो रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या, लहूलुहान में हालत में था शव...मोपेड बाइक भी गायब

Tue, 09 Sep 2025 09:28 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: असोथर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग किसान का शव नलकूप के पास लहूलुहान हालत में मिला, बाइक भी गायब मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और हत्या के पीछे हर पहलू की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन और घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में असोथर थाना क्षेत्र के कस्बा किसान सत्तार कुरैशी (80) की मंगलवार सुबह लहूलुहान हालत में लाश नलकूप के पास मिली। सोमवार रात खाना खाने के बाद वे करबला तालाब के पास स्थित नलकूप पर सोने गए थे। सुबह ग्रामीण पहुंचे, तो शव देख दंग रह गए और पुलिस को सूचना दी। मौके से किसान की मोपेड बाइक भी गायब है।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। सीओ वीर सिंह व थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने पुलिस फोर्स के साथ जांच की और कहा कि हत्या के पीछे हर पहलू की जांच की जा रही है। किसान के चार पुत्र और दो पुत्रियां हैं। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें