फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: जमीन विवाद में किसान की हत्या, लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से मारा, पुलिस से ग्रामीणों की नोकझोंक

Sun, 10 May 2026 10:44 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur Farmer Murder News: खागा में भूमि विवाद के चलते किसान फूल सिंह लोधी की लाठी-डंडों और हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव उठाने का विरोध किया, जिसके बाद भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के धर्मंगदपुर नरवा गांव में शनिवार देर रात भूमि विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे किसान फूल सिंह लोधी (50) की रास्ते में लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को शव कब्जे में लेने में ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा।  

विज्ञापन

देर रात तक पुलिस फोर्स गांव में डटी रही। धर्मंगदपुर नरवा गांव निवासी फूल सिंह लोधी खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बताया जा रहा है कि उनका गांव के वर्तमान प्रधान भूपेंद्र सिंह उर्फ मदन से लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था। इसे लेकर पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच कई बार तनातनी हो चुकी थी। शनिवार शाम फूल सिंह सातों गांव में लगने वाली साप्ताहिक बाजार खरीदारी के लिए गए थे।

लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से किया हमला
देर रात लौटते समय वैसापुर और नरवा गांव के बीच पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार घटना के दौरान फायरिंग की आवाज भी सुनाई दी। हालांकि, पुलिस अभी यह स्पष्ट नहीं कर सकी है कि मौत गोली लगने से हुई या धारदार हथियार व लाठी-डंडों के प्रहार से। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
विज्ञापन

http://



पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया

सूचना पर सीओ दुर्गेश दीप, कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेने का प्रयास किया, तो आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध जताया। देर रात तक पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें