फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: किसान ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, नशे में पत्नी से हुआ था विवाद, पुलिस बोली- नहीं है जानकारी

Thu, 08 May 2025 05:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: बहुआ कस्बे में पत्नी से झगड़े बाद किसान ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बिना ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के बहुआ कस्बे में नशे की हालत में पत्नी से झगड़कर किसान ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है। ललौली थाना क्षेत्र के उमरपुर भोदर गांव में बुधवार रात 10 बजे स्व.भोला सिंह चौहान के पुत्र बृजेश सिंह चौहान (46) का अपनी पत्नी सरिता सिंह से नशे की हालत में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

विज्ञापन

इससे आक्रोशित होकर बृजेश सिंह चौहान ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक किसानी करता था। पति की मौत हो जाने से पत्नी सरिता सिंह का रो-रोकर हाल बेहाल है। मृतक के दो पुत्र बादल सिंह औरअनिकेत सिंह हैं। बड़ा पुत्र बादल सिंह गुरुग्राम में रहकर कमाता है।और छोटा पुत्र घटना के समय निमंत्रण में बाहर गया हुआ था। थाना प्रभारी एसबी सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें