Fatehpur News: असोथर थाना क्षेत्र अंतर्गत सातोंपीत गांव के गड़रियन पुरवा में बुजुर्ग किसान की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। उनका खून से लथपथ शव घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित उनके नलकूप पर चारपाई पर पड़ा मिला।
फतेहपुर जिले में असोथर थाना क्षेत्र के सातोंपीत गांव के गड़रियन पुरवा में सीताराम पाल (60) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। उनका का शव घर से लगभग 200 मीटर दूर स्थित नलकूप पर मिला। सीओ दुर्गेशदीप मौके पर जांच को पहुंचे है।
विज्ञापन
परिजन ने बताया कि सीताराम पाल शनिवार रात घर से कुछ दूरी पर नलकूप पर रात को सोने गए थे। नलकूप पर ही कुछ मुर्गियां भी पाल रखे हैं। इसके बाद सुबह घर नहीं लौटे। उनका रविवार सुबह ग्रामीणों ने चारपाई पर लहूलुहान हालत में शव देखा। शरीर पर घाव के निशान से पुलिस ने चाकू से हमला कर हत्या किए जाने की आशंका जताई है।