फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर अजय हत्याकांडः पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में हाजिर हुआ शूटर, मास्टरमाइंड सहित दो आरोपी फरार

Wed, 29 May 2019 11:38 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
इंजीनियर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के फतेहपुर जिले में इंजीनियर अजय हत्याकांड को अंजाम देने वाला शूटर बुधवार दोपहर पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में हाजिर हो गया। हत्याकांड के मास्टरमाइंड सहित दो आरोपी अभी फरार हैं। थानेदार संतोष शर्मा ने बताया कि हत्योरोपी को रिमांड पर लेने के लिए अदालत में अर्जी की जाएगी।

विज्ञापन


फिरोजाबाद जिले शिकोहाबाद के रामनगर निवासी मलखान सिंह का बेटा अजय कुमार सिंह रेलवे फ्रेट कॉरिडोर में जीएमआर कंपनी में इंजीनियर थे। उनकी 14 मई को साइट पर जाते समय रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में कंपनी में ठेकेदार फिरोजाबाद के हनुमानगंज थाना क्षेत्र निवासी आयुष शर्मा उर्फ चिंटू का भुगतान रोक देने पर हत्या किए जाने का पुलिस ने राजफाश किया था।

प्रकरण में पुलिस ने शहर के मऊ गांव निवासी लंबू और मजदूरों के मेठ खागा के पांभीपुर निवासी मुखिया को जेल भेजा था। हत्याकांड का मास्टरमाइंड आयुष शर्मा, ठेकेदार का कार चालक इटावा जसवंतनगर थाना क्षेत्र के निलोई निवासी मनीष जाधव पुत्र रामनारायण जाधव, फिरोजाबाद के थाना दक्षिणी निवासी सुनील जाधव को फरार घोषित किया था। मनीष और सुनील रिश्तेदार हैं। ठेकेदार की साजिश के तहत चालक मनीष ने सभी को इकट्ठा किया था।
विज्ञापन


हत्याकांड को अंजाम देने के बाद ठेकेदार आयुष शर्मा, मनीष, सुनील जिला छोड़कर फरार हो गए थे। उनके साथी लंबू और मुखिया को पुलिस ने पकड़ा था। उनसे हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को हाथ पैर मार रही थी। उनके कुछ करीबी सदस्यों की पुलिस ने दबाव बनाने के लिए धरपकड़ की थी।

हत्यारोपी मनीष ने कोर्ट में सरेंडर अप्लीकेशन डाली थी। उसे तीस मई तक सरेंडर करना था। इसकी भनक लगते ही मंगलवार को पुलिस टीमें मनीष को उठाने के लिए चौकन्ना हो गईं। पुलिस को चकमा देकर हत्यारोपीे बुधवार को हाजिर हो गया। थानेदार संतोष शर्मा ने बताया कि हत्यारोपी के कोर्ट में सरेंडर होने की सूचना मिली है। उसके जेल में बयान लेकर रिमांड लेने की कोर्ट में अपील की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें