फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: पुलिस और भेड़ चोरों के बीच मुठभेड़, एक को लगी गोली और सात गिरफ्तार, तीन वाहन समेत ये सामान बरामद

Fri, 30 Jan 2026 04:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: खखरेरू पुलिस ने ईंट-भट्ठे के पास मुठभेड़ के बाद सात पशु चोरों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मुख्य आरोपी शोएब पुलिस की गोली से घायल हुआ है। गिरोह के कब्जे से 60 भेड़ें, सात बकरियां और तीन गाड़ियां बरामद हुई हैं, जो जिले के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी की गई थीं।

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र में पुलिस और भेड़ चोर गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने वाले एक आरोपी को जवाबी कार्रवाई में गोली लग गई, जबकि सात अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बड़ी मात्रा में चोरी की भेड़-बकरी, तीन वाहन, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 27 जनवरी को खागा थाना क्षेत्र के खैरई गांगरियापुर निवासी अरविंद की भेड़ें बरैयापुर गांव के पास पानी की टंकी से चोरी कर ली गई थीं। मामले में खखरेरू थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मुखबिर की सूचना पर खखरेरू व गाजीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजन कबीर ईंट-भट्ठे के पास रात में चेकिंग अभियान चलाया।

Trending Videos

छह आरोपी गिरफ्तार, एक मौके से फरार
इसी दौरान एक स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया। खुद को घिरता देख कार सवार शोएब कुरैशी उर्फ शीबू ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को सीएचसी खखरेरू भेजा गया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से छह अन्य आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन



फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है पुलिस

घायल आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन, नकदी और स्विफ्ट कार से तीन भेड़ बरामद की गईं। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पिकअप और लोडर वाहनों से कुल 60 भेड़ और सात बकरी बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार बरामद पशु किशनपुर, गाजीपुर और बिंदकी थाना क्षेत्रों से चोरी किए गए थे। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें