फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: नीम के पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव, दो दिन पहले पत्नी से हुआ था विवाद, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 18 Nov 2026 04:43 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: हुसैनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत छेउका गांव में एक बुजुर्ग का शव बुधवार सुबह कब्रिस्तान के पास नीम के पेड़ से लुंगी के सहारे लटका मिला। दो दिन पहले पत्नी से हुए विवाद के बाद से वह घर पर अकेले थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छेउका गांव निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव बुधवार सुबह आनंदेश्वर मंदिर के समीप कब्रिस्तान परिसर में नीम के पेड़ की डाल से लुंगी के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छेउका गांव निवासी वासुदेव गुप्ता का शव घर से करीब 300 मीटर दूर कब्रिस्तान परिसर में मिला।

विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, उन्हें सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर के पास देखा गया था। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद उनका शव पेड़ से लटका मिला। पेड़ की दूसरी डाल पर उनका लाल रंग का धारीदार गमछा भी लटक रहा था। वहीं, करीब पांच मीटर दूर पीपल के पेड़ के तने से टिकाकर उनकी साइकिल खड़ी मिली।

Trending Videos
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बताया गया कि दो दिन पहले पत्नी शांति से विवाद के बाद वह मायके टेनी गांव चली गई थी। बेटा कुलदीप भी बहन के गांव बिंदकी गया हुआ था। घटना की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और पीआरवी को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें