फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Dowry Murder: दहेज के खातिर गर्भवती पुत्री की हत्या, पांच लाख के लिए प्रताड़ित करते थे ससुराली

Sun, 19 Feb 2023 07:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

फतेहपुर निवासी गर्भवती युवती की कानपुर के ककवन गांव में मौत हो गई थी। सुसरालियों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। मामले में मृतका के पिता ने खागा कोतवाली में दहेज हत्या की तहरीर दी है। इसमें बताया गया है कि बेटी के ससुरालीजन पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहे थे।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर नगर के ककवन गांव में गर्भवती युवती की मौत के बाद ससुरालीजनों ने आनन-फानन अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। फतेहपुर जिले की कोतवाली खागा में शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सवंत गांव निवासी रामशरन यादव ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने अपनी बेटी सोनू यादव की शादी 2011 में ककवन निवासी भानू प्रताप उर्फ गुलशन यादव से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति, सास, ससुर पांच लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करते थे।

पांच लाख की मांग कर रहे थे ससुराली
उसकी बेटी कुछ माह पहले गर्भवती हो गई थी। ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर तीन फरवरी को गर्भवास्था में बेटी की पिटाई की। इससे बेटी की हालत बिगड़ गई और चार फरवरी को मृत बच्चा पैदा हुआ। इसके बाद ससुरालीजनों ने बेटी का इलाज नहीं कराया।

बिना सूचना दिए ससुरालियों ने किया अंतिम संस्कार
तभी 16 फरवरी की बेटी की मौत हो गई। बिना किसी सूचना के शव का ससुरालीजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। खबर मिलने पर वह बेटी की ससुराल पहुंचे। घटना के विरोध पर बेटी के घरवालों ने उसके साथ गाली-गलौज की। वह ककवन थाने शिकायत लेकर पहुंचा।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में मृतका के पिता से तहरीर मिली है, जिसमें दहेज हत्या का आरोप लगाया गया है। शिकायत की जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें