फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: ‘यूनिक रिश्ता’ के नाम पर साइबर ठगी; राधानगर में चल रहा था अवैध कॉल सेंटर, छह आरोपी गिरफ्तार

Wed, 01 Apr 2026 04:24 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: राधानगर में यूनिक रिश्ता.कॉम मेट्रोमोनियल साइट के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने 137 सिम कार्ड और कंप्यूटर बरामद कर छळ लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि सरगना अमित की तलाश जारी है।
विज्ञापन
साइबर ठगी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर शहर के राधानगर इलाके में करीब डेढ़ साल से यूनिक रिश्ता.कॉम साइट के जरिए लोगों को साइबर धोखाधड़ी का शिकार बना रहे गैंग का साइबर क्राइम पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक के मुताबिक गैंग का मास्टरमाइंड आगरा का रहने वाला अमित है।

विज्ञापन

उसकी तलाश में टीम में रवाना की गई है। राधानगर थाना क्षेत्र के देवीगंज में करीब डेढ़ साल से राजेश पांडेय के घर किराये पर अवैध कारोबार संचालित था। इस मामले में पुलिस ने छत्तीसगढ़ राज्य के  आदित्य, अनिल कुमार, दिनेश कुमार बंजारा व फतेहपुर की तीन लड़कियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

ये सामान बरामद
इनके खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर 17 महाराष्ट्र, दिल्ली, जालौन, हरियाणा, नागपुर, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात प्रांत की शिकायत दर्ज है। मौके से आठ कंप्यूटर, एक प्रिंटर 137, सिम कार्ड, 72930 रुपये बरामद हुए हैं। आरोपियों में दिनेश बंजारा कानपुर में शुभ मंगलम मेट्रोमोनीयल वेबसाइट संचालित करता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें