कुछ दूरी पर पिता बैठे थे। पास में ही खून लगी कुल्हाड़ी पड़ी थी। बेटे ने बताया कि मां के सिर पर पिता ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या की है। इसी दौरान पुलिस गश्त कर लौट रही थी। घटना देखकर पुलिस रुकी। सूचना पर सीओ सिटी वीर सिंह, कोतवाल अमित मिश्रा मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की पुलिस ने जांच की। पुलिस ने पति रामविशाल को हिरासत में लिया है। कोतवाल ने बताया कि मानसिक हालत ठीक नहीं होने के कारण पति ने पत्नी की हत्या की है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।