फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर धर्मांतरण मामला: फरार शिक्षक पर कोर्ट की अवहेलना का मुकदमा, हाजिर नहीं होने पर होगी संपत्ति कुर्क

Sat, 28 Jan 2023 07:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

हरिहरगंज ईसीआई चर्च में 90 हिंदुओं के सामूहिक धर्मांतरण मामले में फरार शिक्षक के खिलाफ कोर्ट के आदेश की अवहेलना का मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं, हाजिर नहीं होने पर पुलिस संपत्ति कुर्क की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
हहिरगंज स्थित चर्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में सामूहिक धर्मांतरण के मामले में फरार चल रहे शिक्षक पर कोर्ट के आदेश की अवहेलना का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर पुलिस जल्द ही उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई करेगी। आरोपी ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत भी डाली थी। हाईकोर्ट ने जमानत खारिज की है।

विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज स्थित इवेजलिकल चर्च ऑफ इंडिया में 15 अप्रैल 2022 को सामूहिक धर्मांतरण के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस ने पादरी विजय मसीह समेत 56 आरोपियों को नामजद किया था। प्रकरण में पादरी समेत 10 लोग जेल में निरुद्ध हैं।
बाकी आरोपियों को कुछ अग्रिम जमानत पर हैं। कुछ लोग जमानत करा चुके हैं। पूरे मामले में कानपुर अरमापुर स्टेट का रहने वाला आशीष इमैनुअल फरार चल रहा है। हसवा ब्लाक स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में आशीष अध्यापक है। कई बार पुलिस उसकी तलाश में कानपुर में छापामारी कर चुकी है।

विज्ञापन
Trending Videos

मामले में विवेचक अमित मिश्रा की ओर से आशीष इमैनुअल के खिलाफ कोर्ट के आदेश की अवहेलना का मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोर्ट ने आशीष के खिलाफ 14 नवंबर को गैरजमानतीय वारंट जारी किया था। इसके बाद 29 नवंबर को कोर्ट ने संपत्ति कुर्क की नोटिस जारी की थी।

शुआट्स में नोटिस तामील करा एसआईटी लौटी
एसआईटी सैम हिग्गिनबाटम एग्रीकल्चर टेक्नालॉजी एंड साइंस यूनिवर्सिटी (शुआट्स) नैनी प्रयागराज के लिए शुक्रवार को चांसलर समेत अन्य आरोपियों को नोटिस तामील कराने पहुंची थी। पुलिस ने शुआट्स के प्रशासनिक भवन में चांसलर जेटी ऑलिवर समेत अन्य आरोपियों को नोटिस तामील कराया है।

प्रकरण में चांसलर, वाइस चांसलर डॉ. आरबी लाल, प्रशासनिक निदेशक डॉ. विनोद बी. लाल, सेवानिवृत्त प्रो चांसलर एकेडमी अजय लारेंस, पीआरओ रमाकांत दुबे, प्रो. चांसलर एकेडमी डॉ. जॉनाथन  ए लाल, बोर्ड डायरेक्टर मेंबर सुधा बी लाल, स्टीफेन पास, डेरिक डेनिस समेत अन्य आरोपियों को नोटिस जारी किया है।

धर्मांतरण मामले में कोतवाली में छह मुकदमे दर्ज हो चुके
  • 14 अप्रैल 2022 हरिहरगंज चर्च में इवेजलिकल चर्च ऑफ इंडिया में सामूहिक धर्मांतरण का विहिप के हिमांशू दीक्षित की ओर से 56 लोगों पर पहला मुकदमा दर्ज किया गया।
  • 19 जनवरी 2023 शुआट्स के प्रयागराज निवासी पूर्व छात्र दिनेश शुक्ला ने धर्मांतरण प्रकरण में स्वतंत्र गवाह बनने पर जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया।
  • 20 जनवरी 2023 को सुल्तानपुर जिला निवासी सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने 25 दिसंबर 2021 को देवीगंज स्थित विटीरियन चर्च में धर्मपरिवर्तन कराए जाने का शुआट्स के वीसी आर बी लाल, निदेशक विनोद बी लाल, प्रो. अजय लारेंस,  प्रो. रमाकांत, प्रो चांसलर जॉनथन लाल, निदेशक सुधा बी लाल, स्टीफेन पास, रामचंद्र, चर्च पादरी समेत 50 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

  • - 23 जनवरी को 2023 को हरिहरगंज निवासी वीरेंद्र कुमार और संजय सिंह की ओर से इवेजलिकल चर्च ऑफ इंडिया में सामूहिक धर्मांतरण का 14 अप्रैल 2022 को 47 नामजद और 20-20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इन मुकदमों में मिशन हास्पिटल के ट्रस्टी, वर्डविजन संस्था के प्रोग्राम मैनेजर नामजद हुए।
  • 25 जनवरी 2023 को मलवां थाने के तारापुर असवार निवासी सत्यपाल की ओर इवेजलिकल चर्च ऑफ इंडिया में सामूहिक धर्मांतरण का 67 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें