फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: ड्यूटी से लौटे रोडवेज कंडक्टर की संदिग्ध हालात में मौत; सुबह बिस्तर पर मिले बेसुध, जांच शुरू

Thu, 05 Feb 2026 04:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: शिवपुरी गांव में रोडवेज कंडक्टर शिव शंकर गुप्ता की रात में सोते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में खखरेरू थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के कंडक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। शिवपुरी गांव निवासी सत्यनाम गुप्ता के पुत्र शिव शंकर गुप्ता (28) उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में कंडक्टर के पद पर तैनात थे।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, तीन फरवरी की शाम करीब पांच बजे ड्यूटी समाप्त कर वह घर लौटे थे। रात में परिवार के साथ भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह देर तक न उठने पर पत्नी माधुरी गुप्ता ने उन्हें जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह बेसुध अवस्था में पड़े मिले। घबराए परिजन उन्हें आनन-फानन में फतेहपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर खखरेरू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच शुरू की। थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु का है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें