फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: बंदरों का आतंक जारी…छत पर पढ़ रहे बच्चों को दौड़ाया, ऊपर से नीचे कूदे दोनों भाई, गंभीर घायल

Wed, 16 Apr 2025 12:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: कल्यानपुर थाना क्षेत्र में बंदरों का आतंक जारी है। बुधवार सुबह छत पर पढ़ रहे बच्चों को बंदरों ने दौड़ा लिया। इससे घबराए दोनों भाई छत से नीचे कूद गए, जिससे दोनों को गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
बंदरों का आतंक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पिपरहाखेड़ा गांव में बुधवार सुबह नरेश कुमार के दो पुत्र अभय (13) और आयुष (8) अपने घर की छत में पढ़ रहे थे। तभी अचानक आए बंदरों ने दोनों सगे भाइयों को दौड़ा लिया। बंदरों से अपने आप को बचाने के चलते दोनों एक मंजिल की छत से नीचे कूद गए। इसके चलते दोनों भाई गंभीर घायल हो गए।

विज्ञापन

दोनों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर के लिए रेफर किया है। पिता के अनुसार अभय पधारा गांव स्थित एक कॉलेज में कक्षा 7 का छात्र है, जबकि अभय का छोटा भाई आयुष उसी कॉलेज में कक्षा चार का छात्र है। परिजनों ने बताया कि बंदरों से लोग परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें