फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: छेड़खानी से तंग आकर छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ा, आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज

Mon, 10 Apr 2023 01:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

यूपी के फतेहपुर जिले में छात्रा ने मोहल्ले के युवक पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। छात्रा ने छेड़खानी से तंग आकर कॉलेज जाना छोड़ दिया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के खागा में छेड़खानी से तंग आकर कॉलेज छोड़ने वाली छात्रा के मामले में पुलिस ने शनिवार को युवक और उसके पिता पर मुकदमा दर्ज किया है। युवक के पिता पर छात्रा के परिवार को धमकाने का आरोप लगा है। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को गुरुवार को पड़ोसी युवक के खिलाफ शिकायत की थी।

विज्ञापन


आरोप लगाया कि बेटी इंटर प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली छात्रा है जिसको को मोहल्ले का राहुल परेशान करता है। रास्ते में बेटी से साथी युवकों के साथ छेड़खानी करता है व गलत इशारे करके हाथ तक पकड़ लेता है। उसकी इन हरकतों से परेशान होकर बेटी ने कॉलेज जाना बंद कर दिया है। इसकी शिकायत राहुल के पिता ओमप्रकाश से की गई थी, तो उन्होंने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन कर जल्द से जल्द निस्तारण किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें