फतेहपुर के खागा क्षेत्र में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बुदवन चौराहे के पास मंगलवार दोपहर गैस टैंकर और रोडवेज बस में भिड़ंत हो गई। टैंकर चालक की मौके पर मौत हो गई। रोडवेज बस चालक व उसके साथ मौजूद होमगार्ड घायल हैं।
गनीमत रही कि बस में यात्री नहीं थे। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। जौनपुर के बसारतपुर गांव निवासी सुरेंद्र (32) पुत्र शिवअचल गैस टैंकर का चालक था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह टैंकर लेकर कानपुर से प्रयागराज जा रहा था।