फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राला की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम

Mon, 11 Mar 2024 04:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

यूपी के फतेहपुर में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के बहुआ में अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राला की टक्कर से बाइक सवार युवक की कुचलकर मौत हो गई। ललौली थाना क्षेत्र के खुरमानगर मोड़ के पास बांदा बिंदकी मार्ग पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राला की टक्कर से बाइक सवार युवक तौसीफ खान (24) पुत्र शमीम खान निवासी दसौली थाना ललौली की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं मृतक की बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ईंटों से भरा ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राला बिंदकी की ओर जा रहा था। बाइक सवार तौसीफ खान बिंदकी से अपने चचेरे भाई कारी हसरत खान को छोड़कर वापस गांव दसौली लौट रहा था। तभी खुर्मा नगर मोड़ के पास आमने-सामने टक्कर और ट्रैक्टर ट्राला के पहिया के नीचे आ जाने से कुचलकर तौसीफ खान की मौत हो गई।

युवक की मौत से मां शकीला खातून और बहनों फातमा, आमना, गुलनाज का रो-रोकर हाल बेहाल है। मृतक अपने भाइयों तस्लीम खान और तौकीर खान में दूसरे नंबर का था। युवक मुंबई में रहकर सिलाई कारखाने में सिलाई का काम करता था। रमजान का महीना आने की वजह से एक सप्ताह पहले वापस मुंबई से आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राला छोड़कर फरार हो गया। थाना प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें