फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: स्कूल का एग्रीमेंट खत्म होते ही बाहर फिंकवाया फर्नीचर, चिलचिलाती धूप में सड़क पर बैठे रहे मासूम

Sat, 16 May 2026 11:51 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: किशनपुर में 11 महीने का एग्रीमेंट खत्म होने पर मकान मालिक ने प्राइवेट स्कूल में ताला लगा दिया और फर्नीचर बाहर फेंक दिया। चिलचिलाती धूप में बच्चों को सड़क पर बैठना पड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सड़क पर बैठे मासूम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के किशनपुर में शनिवार को एक निजी स्कूल का अनुबंध समाप्त होने के बाद अव्यवस्था का माहौल बन गया। सुबह जब बच्चे और शिक्षक स्कूल पहुंचे, तो भवन के बाहर स्कूल का फर्नीचर रखा मिला। कक्षाओं का संचालन बंद होने से बच्चों को सड़क किनारे बैठाना पड़ा। तेज धूप के बीच कई छोटे बच्चे जमीन पर बैठे नजर आए, जिससे अभिभावकों में नाराजगी है।

विज्ञापन

किशनपुर कस्बा स्थित एक प्राइवेट विद्यालय का 11 माह का एग्रीमेंट समाप्त होते ही मकान मालिक ने स्कूल का फर्नीचर, कुर्सियां बाहर फेक कर मेन गेट में ताला लगा लिया। स्कूल पढ़ने आए बच्चे और स्कूल का स्टाफ चिलचिलाती धूप में स्कूल के बाहर बैठा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिक्षकों से बच्चों को वापस घर भेजने की बात कही।

विज्ञापन

http://



15 मई को एग्रीमेंट खत्म हो गया था

उधर, प्रबंधक शिव सिंह और मकान मालिक सैंकी अग्रवाल को पुलिस ने थाने में बुलाकर मामले की जानकारी ली है। सैंकी अग्रवाल ने बताया कि 15 मई को एग्रीमेंट खत्म हो गया था। इस वजह से सामान रख दिया। वहीं, शिक्षक कुछ बच्चों को लेकर थाने पहुंच गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन को पहले से वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी, ताकि बच्चों को सड़क और धूप में बैठने जैसी स्थिति का सामना न करना पड़ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें