फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: शादी से नाराज युवती ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 23 Apr 2024 04:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

यूपी के फतेहपुर में शादी से नाराज युवती ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के हुसैनगंज में शादी से नाखुश युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पीएम कराया है। थाना क्षेत्र के कठेरवां के मजरे बैरमपुर गांव के राम बाबू लोधी की पुत्री नेहा (19) ने छत की कुंडी में फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। नेहा की शादी 28 अप्रैल को मीरमऊ में होनी थी। नेहा इस रिश्ते से नाखुश रहती थी।

विज्ञापन


सोमवार की शाम को भी इसी बात को लेकर मां से नेहा की कहासुनी हुई थी। नेहा खाना खा कर रात में छत वाले कमरे में सोने के लिए चली गई थी। मंगलवार सुबह जब काफी देर तक नहीं जागी तो बहन प्रीति ने आवाज लगाई। काफी देर तक अन्दर से दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को चिंता हुई।

दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर देखा गया तो नेहा कमरे की छत में लगे पंखे की कुंडी में दुपट्टे के सहारे शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। परिजनों ने शव को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मृतका तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। रामानंद और रामचंद्र दो भाई हैं। बेटी की मौत से मां सदमे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें