फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: शराबी बेटे ने की वृद्ध मां की नृशंस हत्या, सिर पर ईंट से वार कर मारा, बड़े भाई की तहरीर पर रिपोर्ट

Sat, 10 Oct 2026 04:46 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: बकेवर थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गांव में शनिवार भोर शराब पीने से मना करने पर कलयुगी बेटे ने ईंट से ताबड़तोड़ हमला कर अपनी वृद्ध मां की निर्मम हत्या कर दी। बड़े बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में बकेवर थाना क्षेत्र स्थित दिलावलपुर गांव में शनिवार भोर वृद्ध महिला की उसके ही बेटे ने ईंट से हमला कर हत्या कर दी। शराब पीने से मना करने को लेकर विवाद होना पुलिस मान रही है। मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव की सावित्री देवी (65 ), पत्नी स्वर्गीय शिवचरण पटेल छोटे पुत्र राजू पटेल के साथ रहती थी।

विज्ञापन

राजू रात को के नशे में घर पहुंचा। मां ने उसे शराब पीने से मना किया और इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान राजू पटेल ने पास में पड़ी ईंट उठाकर अपनी मां के सिर पर हमला किया। गंभीर चोट लगने से सावित्री देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

Trending Videos
विज्ञापन

http://



जांच में जुटी पुलिस

बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। बड़े पुत्र रामजीवन ने अपने छोटे भाई के विरुद्ध बकेवर थाने में तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है।बकेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी बिंदकी प्रयांक जैन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें