फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: 20 लाख न मिलने पर वायुसेना कर्मी ने पत्नी को तीन तलाक की धमकी दी

Sat, 04 Jul 2026 10:21 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
तीन तलाक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पंजाब में तैनात वायुसेना कर्मी समेत चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे तीन तलाक देने की धमकी दी गई है। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जिगनी निवासी मो. हकीमउल्ला खां की पुत्री नूर अफशा का निकाह सात नवंबर 2021 को गांव के तारिक खान के साथ हुआ था।

विज्ञापन


तारिक खान पंजाब के भंटिडा स्थित बिशियाना एयरफोर्स स्टेशन में कॉर्पोरल के पद पर तैनात है। आरोप है कि निकाह के बाद पति तारिक खान, ससुर जर्रार अहमद, ननद जबेरिया और मैमूना खातून ने 20 लाख नकद व कार की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर पति ने तीन तलाक देने की धमकी दी। महिला ने बताया कि मार्च 2022 में पति उसे पश्चिम बंगाल एयरफोर्स स्टेशन बैरकपुर ले गए थे। इस दौरान ससुराल पक्ष ने चोरी का डर दिखाकर उसके जेवर ले लिए।

विज्ञापन

आरोप है कि बैंक खाते से डेबिट कार्ड के जरिये 70 हजार रुपये निकाल लिए गए। पति ने 17 जनवरी को पारिवारिक न्यायालय में तलाक का वाद भी दाखिल किया है और अब उसे आत्महत्या के लिए उकसाया जा रहा है। कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें