फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति की मौत के बाद पत्नी को घर में घुसने से रोका, ताला बंद कर ससुर गायब, खुले में मासूम को लिए बैठी है बहू

Sun, 12 Mar 2023 03:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

यूपी के फतेहपुर जिले में पति की मौत के बाद ससुरालियों ने बहू को घर में घुसने नहीं दिया। 1 साल की मासूम बच्ची को गोद में लिए महिला तीन दिन से खुले में ही रहने पर मजबूर है।
विज्ञापन
मां बाप के साथ ससुराल में खड़ी सावित्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में औंग थाना क्षेत्र के करचलपुर गांव में पति की मौत के बाद पत्नी को घर में घुसने से रोका गया है। खुले में 1 साल की मासूम को लिए बहू घर के बाहर बैठी है। ससुर कमरे और शौचालय में ताला डालकर गायब है। मंगलवार को करचलपुर गांव के कौशल पांडे की बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई थी।

विज्ञापन


पत्नी सावित्री 1 साल की बेटी आयुषी को लेकर होली में मायके डुंडरा आ गई थी। पति की आकस्मिक मौत की खबर पर ससुराल पहुंची थी। सावित्री ने बताया कि ससुर राम विशाल व ननंद नीरू ने पति की अर्थी को देखने व पैर छूने पर आपत्ति जाहिर की थी। घर में घुसने न देने पर पिता विष्णु के साथ वह अंतिम संस्कार के बाद मायके चली गई थी।

शुक्रवार को जब पिता के साथ ससुराल पहुंची तो ससुर रामविशाल व ननद नीरू ने घर में नहीं घुसने दिया। कमरा व शौचालय में ताला लगा कर गायब हो गए। मायके से पिता खाना लेकर आते हैं। खुले में ही 3 दिन से पिता के साथ रह रही है। सावित्री ने वूमेन पावर लाइन पर शिकायत दर्ज की है। मौके पर पहुंची पुलिस को ससुर रामविशाल नहीं मिला है। सावित्री को तहरीर देने थाने बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें