फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Accident: हाईवे पर दोनों लेन पर टकराई गाड़ियां, कोहरे की वजह से हादसे, छह गंभीर घायल…अस्पताल में भर्ती

Wed, 20 Nov 2024 03:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: औंग थाना क्षेत्र में हाईवे पर कोहरे की वजह से कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Fatehpur Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में औंग थाना क्षेत्र के हाईवे पर कोहरे की वजह से आपस में कई वाहन टकरा गए। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे एनएच-दो  पर पैनम फैक्टरी के पास हुए हैं, जहां दोनों लेन पर गाड़ियां टकराई हैं।

विज्ञापन

घायलों में रामबालक (20) पुत्र दयाराम निवासी अकबरपुर, हरिश्चंद्र (34) पुत्र भोला सिंह निवासी इटावा और जैद (30) पुत्र हामिद खान निवासी इटावा को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। ये सभी चालक व क्लीनर हैं। पुलिस ने गाड़ियों को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें