फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा, मां-बेटी समेत तीन की मौत, चालक की तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 25 Nov 2026 03:06 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: हुसैनगंज थाना क्षेत्र में चंदीपुर चौराहे के पास ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में सड़क पर गिरे बाइक सवार तीन की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। वहीं, पुलिस ट्रक व चालक का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
fatehpur road accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में रायबरेली हाईवे पर हुसैनगंज थानांतर्गत के चंदीपुर चौराहा के पास बुधवार दोपहर करीब एक बजे बाइक सवारों को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हाईवे पर गिरे बाइक सवार मां-बेटी व कोटेदार के पुत्र की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई।

विज्ञापन

हुसैनगंज थाने के असनी निवासी सौरभ (22) बाइक से अपने गांव के मोहम्मद की पत्नी शबनम (35), पुत्री इल्मा (16) को बाइक से बहुआ छोड़ने जा रहे थे। हाईवे पर चंदीपुर गांव के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी। बाइक से छिटककर तीनों सड़क पर गिरे।

Trending Videos
विज्ञापन





जांच में जुटी पुलिस

ट्रक से बाइक सवार मां-बेटी व सौरभ की कुचलने से मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक व चालक का पता लगाने में जुटी है। सौरभ गांव के कोटेदार चंद्रगुप्त मौर्या का पुत्र था। ट्रक रायबरेली की ओर जा रहा था। सीओ सिटी गौरव शर्मा ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें