फतेहपुर जिले में रायबरेली हाईवे पर हुसैनगंज थानांतर्गत के चंदीपुर चौराहा के पास बुधवार दोपहर करीब एक बजे बाइक सवारों को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हाईवे पर गिरे बाइक सवार मां-बेटी व कोटेदार के पुत्र की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई।
हुसैनगंज थाने के असनी निवासी सौरभ (22) बाइक से अपने गांव के मोहम्मद की पत्नी शबनम (35), पुत्री इल्मा (16) को बाइक से बहुआ छोड़ने जा रहे थे। हाईवे पर चंदीपुर गांव के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी। बाइक से छिटककर तीनों सड़क पर गिरे।