फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Accident: सड़क हादसे में ससुर-दामाद की मौत, एक युवक घायल

Sat, 30 Aug 2025 11:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

सड़क दुर्घटना में ससुर-दामाद की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे चेक कर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
फतेहपुर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ससुर व दामाद की मौत हो गई। एक युवक गंभीर घायल हो गया। हादसे से परिजनों का हाल बेहाल हो गया। ललौली थाना क्षेत्र के दूलापुर निवासी कामता (45) और बिंदकी कोतवाली के फरीदपुर निवासी समधी पुत्तन (44) व उसका पुत्र कैलाश (20) एक बाइक से मुरादीपुर स्थित कृष्णा हॉस्पिटल से बीमार रिश्तेदार को देखने गए थे। वापस फरीदपुर गांव आते समय बिंदकी के छीछा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से तीनों घायल हो गए। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। राहगीरों की मदद से तीनों को सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन


सीएचसी में डॉक्टर ने कामता व कैलाश को मृत घोषित कर दिया। घायल पुत्तन की हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रिश्ते में कामता व घायल पुत्तन समधी हैं। कैलाश रिश्ते में कामता के छोटे भाई का दामाद है। कोतवाल लान सिंह ने बताया हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें