Fatehpur News: बिंदकी थाना क्षेत्र में बच्चों को स्कूल ले जा रहे ई-रिक्शा में डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्ची और चालक की मौत हो गई, जबकि पांच बच्चे घायल हो गए।
फतेहपुर जिले के बिंदकी थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे ई-रिक्शा में डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार एक सात वर्षीय बच्ची और चालक की मौत हो गई। वहीं, पांच से अधिक स्कूली बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया है। मिली जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा में कस्बे के फरीदपुर मोड़ स्थित चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल के बच्चे सवार थे। स्कूल जाते वक्त स्कूल से कुछ दूरी पर फरीदपुर मोड़ के समीप हादसा हुआ है।